इन तरीको से अपने चेहरे पर काले धब्बों से छुटकारा पाएं(get rid of dark spots on your face)

Royalprachi

 सुंदर क्लियर चेहरा किसे पसंद नहीं होता। पर अगर चेहरे पर दाग धब्बे होने लग जाये तो चेहरा बेरंग दिखने लग जाता है। आजकल की भाग दौड़ वाली कामकाजी जिंदगी में हर कोई तनाव से ग्रसित होता है। गलत खान पान ,
प्रदुषण जैसे कारणों से त्वचा को बचा पाना मुश्किल होता है। जिससे चेहरे पर दाग धब्बे ,झाइयां जैसी समस्याएं होने लगती है।
        आजकल लोग  इन सबसे छुटकारा पाने के लिए बाजार में बने प्रोडक्ट्स ,फेसवाश ,क्रीम ,फेस पैक ,लोशन आदि के पीछे भागने लगते है। और ये बाजार से खरीदे हुए प्रोडक्ट चेहरे पर इन्फेक्शन जैसी समस्या उत्पन्न कर देते है क्योकि इनके कई तरह के केमिकल्स काम में लिए जाते है। ये स्किन पर फायदा देने से ज्यादा नुकसान
कर जाते है।  
        अगर आपको भी दाग धब्बो की समस्या है तो आपको चिंता करने की जरूरी नहीं है। हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लाये है जो आपको दाग धब्बो से छुटकारा दिलाएंगे। तो चलिए जानते है उन नुस्खों के बारे में। 

1 . #बेकिंग सोडा स्क्रब :-
                                   बेकिंग सोडा स्किन से सारी गंदगी को निकाल कर साफ करता है। इससे चेहरे के डेड सेल्स खत्म होते है। इसलिए बैकिंग सोडा का स्क्रब करे। 

      ✌  इसके लिए आपको चाहिए:-

बेकिंग सोडा - 1 छोटी चम्मच 
#नारियल का तेल - 1/2 छोटी चम्मच 
#नीबू का रस - 3 बून्द 

➣विधि :-

  तीनो को अच्छे से मिक्स करके 5 मिनट्स तक #चेहरे पर हल्के हाथो से गोल घूमाते हुए पुरे चेहरे को स्क्रब करे। और फिर नॉर्मल पानी से धो ले। अब #मॉइस्चराइज़र लगा लें  इससे चेहरे के #दाग-धब्बे खत्म होने लगेंगे। 

नोट :-

* 5 मिनट्स से ज्यादा #स्क्रब न करे। 
*अगर चेहरे पर कोई कट लग गया है या पिम्पल्स की समस्या है तो इस स्क्रब का इस्तेमाल न करे। 
* इसके बाद मॉइस्चराइज़र जरूर लगाए। 
*इसका उपयोग हफ्ते में एक बार या 15 दिन में एक बार ही करे। 

2.# हल्दी फेस स्क्रब ;-
        
हल्दी में त्वचा के रंग को हल्का करने के गुण पाए जाते है। इसलिए इसे चेहरे के दाग धब्बो को ख़त्म करने के लिए काम में लिया जाता है। जिनको पिम्पल्स की समस्या है वह इस फेस स्क्रब को काम में ले सकता है।                      
✌ इसके लिए हमे चाहिए :- 

1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर 
1/2 छोटी चम्मच ओट्समील 
1 चम्मच दही 
3 से 4 बून्द नीबू का रस 

➣विधि :- 
      
  चारो चीज़ो को मिला कर पेस्ट बना लें। अब हल्के हाथो से 5 मिनट तक गोल घुमाते हुए पूरे चेहरे की मसाज करे और 5 मिनट्स लगा रहने दे फिर ठंडे पानी से चेहरा धो ले। 

नोट :-

*ध्यान रहे स्क्रब हमेशा हल्के हाथो से ही करे। ज्यादा रगने से चेहरा खराब हो जाता है। 
*स्क्रब को हफ्ते में 1 बार ही काम में लें। ज्यादा स्क्रब करने से स्किन रफ़ हो जाती है। 

3. #एलोवेरा फेसपैक :-
         
एलोवेरा स्किन को मॉइस्चर करता है और दाग धब्बो , झाइयों को मिटाता है। इसलिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इसका सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है।
           
✌  इस फेस पैक को बनाने के लिए हमे चाहिए :-

एलोवेरा जैल 2 छोटी चम्मच 
नीबू का रस 3 से 4 बून्द 
विटामिन इ ऑइल - एक कैप्सूल 

➣विधि :-

  विटामिन इ के कैप्सूल को काटकर उसमे से आयल निकाल ले अब इसमें एलोवेरा जैल ,नींबू का रस मिलाकर स्मूथ पेस्ट बना लें। अब इससे चेहरे पर मसाज करे और 15 मिनट तक लगा रहने दे जब ये सुख जाये ठंडे पानी से चेहरा धो ले। इसे आप रोज काम में ले सकती है। 

यह भी पढ़े :-

नोट:-

*ताज़ा एलोवेरा ही काम में लें। ये स्किन पर जल्दी असर करता है। ताज़ा एलोवरा नहीं हो तो बाजार में मिलने वाला जैल काम में ले सकते है। 

4 . #टमाटर फेस मास्क :-

टमाटर में विटामिन सी पाया जाता है जो स्किन को दाग धब्बो से छुटकारा दिलाता है और स्किन को सुंदर और चमकदार बनाता है।

      ✌ इसके लिए हमे चाहिए :-

1 टमाटर का रस 
3 -4 बून्द  नीबू का रस 

➢विधि 

एक कटोरी में टमाटर को काटकर उसका जूस निकाल ले उसमे नीबू की 4 बून्द डाले  इन दोनों को मिक्स करे।  रात को सोने से पहले चेहरे को धो कर रुई की सहायता से पूरे चेहरे पर लगाए। और रात भर के लिए लगा रहने दे। सुबह उठकर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इसका रोज 15 दिन तक इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग धब्बे खत्म हो जायेंगे। 

   * आपको हमारी जानकारी कैसी लगी हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताये। और अपने दोस्तों और परिवार वालो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे जिससे उनको भी लाभ मिल सके।
और आप अगर कोई जानकारी हमसे चाहती है  तो हमे बताये हम आपकी समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे। 

               और हमारे अपडेट की जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे जिससे आपको हमारे हर अपडेट का तुरंत  पता चल सके।

         
इन लिंक्स पर क्लिक करे :-


#स्किन केयर ,  #ब्लैक स्पॉट्स , #फेसपैक , #घरेलू नुस्खे , #होममेड , #आयुर्वेद , #ग्लोइंग टिप्स , #त्वचा की देखभाल 

Comments

हमारे और ब्लॉग पढ़ने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करे :-

क्या आप जानते है टमाटर के फायदे ? (Do you know the benefits of tomatoes?)

अजवाइन के फायदे जानकर हैरान रह जाओगे। (You will be surprised to know the benefits of carom seeds)

DIY Homemade Hairwash shampoo लम्बे घने मजबूत बालों के लिए बनाये घर पर शैम्पू

आपकी स्किन को भारी पड़ सकती है ये गलतियां।(These mistakes can make your skin heavy.)

गर्मियों में रूखी त्वचा की देखभाल कैसे करे।