केवल यह एक गोली आपके चेहरे को दीपिका पादुकोण की तरह सुंदर बना देगी।
Royalprachi
बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण सुंदर अभिनेत्रियों में से एक है उनकी खूबसूरती की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। हर कोई बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की तरह सुंदर बनना चाहता है। उनके जैसा बनने के लिए उनके रूटीन को फॉलो करते है। उनकी त्वचा पर अलग ही ग्लो होता है। जो दूर से ही दिखाई देता है। क्या आप भी बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की तरह त्वचा को सुंदर बनाना चाहते है। तो आपको सुंदर बनाने में यह एक गोली सहायता करेगी।
यह गोली है कपूर की। कपूर की गोली सभी घरो में मिलती है। आमतौर पर हम इसका उपयोग पूजा आरती करने में करते है। इसके और भी बहुत फायदे होते है इससे मच्छरों को भगाने के भी काम में लिया जाता है। लेकिन हम में से यह कोई नहीं जानता की यह त्वचा को सुंदर और चमकदार भी बनाता है। कपूर एक प्राकृतिक औषधी है जो त्वचा को प्राकृतिक रूप से सुंदर और चमकदार बनाती है।
✌✌✌✌ तो चलिए आज हम जानते है यह सुंदरता को बढ़ाने में किस तरह काम में आता है।
कपूर में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है। मुँहासे होने का प्रमुख कारण बैक्टीरिया होता है। कपूर एंटीइफेक्टिव के रूप में काम करता है। इससे मुंहासों को जड़ से खत्म किया जा सकता है। जिन लोगो को एक्ने मुहसो की समस्या रहती है उन्हें कपूर का उपयोग करना चाहिए।
इसके लिए एक चम्मच नारियल के तेल में 1/ 2 कपूर की गोली (पीसी हुई ) मिक्स कर ले ,अब चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर साफ तौलिये से पोंछ लें। अब एक रुई (कॉटन ) की सहायता से मुंहासों पर लगाए। सुख जाने पर ठंडे पानी से धो लें।
नोट :-
* ध्यान रहे मुंहासो पर कभी हाथो से कुछ न लगाए। कुछ भी लगाने के लिए साफ रुई का इस्तेमाल करे।
*कभी भी मुंहासों को हाथ से न छुए इससे इन्फेक्शन हो जाता है और मुहासे अधिक फैलने लगते है।
*इसे हफ्ते में 2 बार ही काम में लें।
यह भी पढ़े :-
मुंहासों के कारण या जलने ,कटने से त्वचा पर दाग धब्बे हो गए है तो कपूर के तेल को नियमित रूप से लगाने से चेहरे के पुराने से पुराने दाग धब्बे खत्म हो जाते है।
दाग धब्बो को मिटाने वाला तेल बनाने के लिए २ चम्मच नारियल के तेल में 1 कपूर की गोली को पीसकर अच्छे से मिक्स कर ले और इस तेल को रोज दाग धब्बो वाली जगह पर लगाए इससे सालो पुराने दाग धब्बे दूर हो जायेंगे। इस बचे हुए तेल को एक शीशी में भरकर रख ले। यह कई दिनों तक खराब नहीं होता।
कपूर त्वचा को हेल्थी बनाता है। अगर त्वचा बेजान हो गयी है तो कपूर का इस्तेमाल करने से त्वचा को फिर से स्वस्थ बनाया जा सकता है।
इसके लिए २ चम्मच कच्चे दूध में 1 /2 कपूर की गोली को पीसकर अच्छे से मिक्स कर दे। अब चेहरे को धोकर रुई की सहायता से रात को सोने से पहले लगाए और 5 मिनट्स बाद धो ले। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा स्वस्थ हो जाएगी। और चमक आने लगेगी।
यह भी पढ़े :-
कपूर के द्वारा चेहरे की मृत कोशिकाओं को हटाया जा सकता है। यह एक स्क्रब की तरह भी काम करता है। और
चेहरे को साफ और सुंदर बनाता है।
डेड सेल्स को हटाने के लिए 1 कपूर की गोली को दरदरा पीसकर इसमें एक चम्मच दही मिला लें। अब अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर या चेहरे पर भाप ( स्टीम ) देकर इस पेस्ट को चेहरे पर हलके हाथो से 2 मिनट तक स्क्रब करे। 5 मिनट तक लगा रहने के बाद नॉर्मल पानी से धो ले और मॉइस्चराज़र लगा ले।
इससे त्वचा चमकदार सुंदर मुलायम होगी।
चेहरे का रंग अगर काला है या धुप की वजह से काला हो गया है तो कपूर चेहरे को गोरा भी बनाता है। हर तरह की झाइयों को दूर करता है।
* इसके लिए आपको हम 2 फेस पैक बताएंगे :-
इसके लिए आपको २ चम्मच बेसन में 1 कपूर की गोली को पीसकर डालना है अब उसमे कच्चा दूध डालकर स्मूथ पेस्ट बना लेना है। अब चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर चेहरे पर इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए लगाना है। फिर धो लेना है। केवल 3 बार के इस्तेमाल से आपको चेहरे पर चमक दिखने लगेगी और चेहरे का कालापन मिट जायेगा।
2 मुल्तानी मिट्टी फेस पैक:-
आप जानते ही है की मुल्तानी मिट्टी त्वचा को सुंदर चमकदार बनाती है। यह त्वचा में कसाव लाती है।इसलिए इसे आयुर्वेद में सौंदर्य बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा काम में लिया जाता है।
इसके लिए आपको एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में , 1 कपूर की गोली को पीस कर डाले अब उसमे गुलाबजल डालकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें। अब पुरे चेहरे को धो कर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए। 15 मिनट बाद धो लें।
आपको खुद ही फर्क दिखेगा।
* आपको हमारी जानकारी कैसी लगी हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताये। और अपने दोस्तों और परिवार वालो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे जिससे उनको भी लाभ मिल सके।
और आप अगर कोई जानकारी हमसे चाहती है तो हमे बताये हम आपकी समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे।
और हमारे अपडेट की जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे जिससे आपको हमारे हर अपडेट का तुरंत पता चल सके।
#दीपिकापादुकोण
इन लिंक्स पर क्लिक करे :-
#स्किनकेयर , #ब्लैकस्पॉट्स , #फेसपैक , #घरेलूनुस्खे , #होममेड , #आयुर्वेद , #ग्लोइंगटिप्स , #त्वचाकीदेखभाल








Comments
Post a Comment
अधिक जानकारी क लिए फॉलो करे और कमेंट करे ।और पोस्ट को शेयर करे ।
Follow and comment for more information and share the post.