घर पर बने फेस मास्क सभी स्किन की समस्याओ को जड़ से ख़त्म करेंगे(best homemade face mask for all skin problems)
Royalprachi
#स्किनकेयर #diysummerlotion #घरेलूनुस्ख़े #suntancare #bebeautiful #ayurved #healthcare #homeremidies
आज के युग में महिलाये किसी भी क्षेत्र में पुरुषो से पीछे नहीं है। हर काम को उसी प्रकार करती है जिस प्रकार पुरुष करते है। चाहे वह घर का काम हो या बाहर का ,चाहे ऑफिस जाना हो या शॉपिंग हर काम को पूरी जिम्मेदारी से पूरा करती है। परन्तु इस भाग दौड़ के साथ उनके पास एक जिम्मेदारी और होती है वह है खुद का ख्याल। लेकिन वह इसी को भूल जाती है।
समय की कमी के कारण पार्लर नहीं जाना हो पाता जिससे उनकी स्किन बेजान होने लगती है, और चेहरे पर पिम्पल , झाइयां होने लग जाते है और स्किन ज्यादा उम्र वाली लगती है। और इससे मनोबल टूटने लगता है।
लेकिन क्या आप जानते है बिना पार्लर जाये ही आप घर पर थोड़े समय में ही अपनी स्किन को सुंदर और चमकदार बना सकते है। आज हम आपके लिए इसी समस्या का समाधान लेकर आये है की कैसे आप थोड़े समय में ही सुंदर और ग्लोइंग दिख सकती है।
हम आपको आज ऐसे घर पर बने फेस पैक बताएंगे जो आपकी किचन में आसानी से मिल जायेंगे।आपको कही जाने की जरूरत भी नहीं होगी और आपको मिलेगी सुंदर और चमकदार त्वचा।
*तो चलिए जानते है उन फेस पैक के बारे में :-
1. हेल्थी स्किन फेसपैक :-
ज्यादा काम करने और खान पान का घ्यान नहीं रखने से चेहरे पर थकान महसूस होती है जिससे स्किन अस्वस्थ नजर आती है। स्किन को हेल्थी बनाने के लिए आप यह फेस पैक लगाए।
*इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको 2 चीजों की जरूरत होगी :-
हल्दी पाउडर 1 छोटी चम्मच
नारियल का तेल 1 छोटी चम्मच
इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और चेहरे को धो कर इस फेस पैक को पुरे चेहरे पर लगा लें। अब हल्के हाथो से पुरे चेहरे की 10 मिनट्स तक मसाज करें। और फिर लगा छोड़ दे 15 मिनट्स के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
यह भी पढ़े :-
2 . जवां त्वचा के लिए :-
चेहरे पर झुर्रिया या कमजोरी के कारण चेहरा बेजान दिखने लगता है। जिससे कम उम्र का होने के बाद भी त्वचा ज्यादा उम्र की दिखने लग जाती है।
अगर आपको ये समस्या है तो यह फेस पैक आपकी इस समस्या को दूर करेगा। आपको कम उम्र का दिखायेगा।
*इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए :-
कॉफ़ी पाउडर 1 छोटी चम्मच
शहद 1 छोटी चम्मच
इस फेस पैक को बनाने के लिए दोनों सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस फेस पैक से पुरे चेहरे की मसाज करे। और 15 मिनट्स के लिए लगा छोड़ दे। अब ठंडे पानी से चेहरा धो लें। त्वचा खिल उठेगी और आपको मिलेगी जवां और कम उम्र की त्वचा।
यह भी पढ़े :-
3. मुंहासो को समस्या के लिए :-
आजकल की जीवन शैली में मुंहासो की समस्या आम हो गयी है। जिससे चेहरा भद्दा दिखने लगता है। इस समस्या से छुटकारा पाने लिए यह फेस पैक आपकी मदद करेगा।
*इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए :-
दालचीनी 1/4 छोटी चम्मच
शहद 1 छोटी चम्मच
इस फेस पैक को बनाने के लिए दोनों सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें और पिम्पल्स वाली जगह पर दिन में 2 बार लगाए और 15 मिनट बाद धो लें। ऐसा करने से पिम्पल्स की समस्या दूर होगी।
4 . चमकदार त्वचा के लिए :-
अगर चेहरे से चमक चली गयी है और चेहरा बेजान हो गया है तो यह फेस पैक आपके चेहरे पर चमक लाएगा।
इस फेस पैक के लिए आपको चाहिए :-
2 छोटी चम्मच दही
2 छोटी चम्मच नीबू का रस
दोनों को अच्छे से मिक्स करे और चेहरे पर 15 मिनट्स तक मसाज करे और 15 मिनट तक लगा छोड़ दे और ठंडे पानी से मुँह धो लें। इस फेस पैक से चेहरा चमक उठेगा।
5 गोरी त्वचा के लिए :-
चेहरे पर कालेपन की समस्या हो गयी है तो इस फेस पैक से आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी।
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए :-
2 छोटी चम्मच शहद
1 छोटी चम्मच नींबू का रस
इस फेस पैक को बनाने के लिए दोनों सामग्री को मिक्स करे और चेहरे को साफ करके इससे पुरे चेहरे पर 15 मिन्ट्स तक मसाज करे। अब 15 मिनट तक लगा रहने दे। फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरा गोरा सुंदर चमकदार बनेगा। कालेंपन की समस्या ख़त्म हो जाएगी।
6. ओवरनाइट फेसपैक :-
यह फेस पैक हर समस्या को दूर करता है इस फेस पैक को रात में लगाकर सोने से त्वचा की सभी समस्याओ से छुटकारा पाया जा सकता है।
* इस फेस पैक को बनाने के लिए हमे चाहिए :-
1 चम्मच टमाटर का रस
1 छोटी चम्मच नारियल का तेल
1 छोटी चम्मच नीबू का रस
इस फेस पैक को बनाने के लिए तीनो चीज़ो को मिक्स कर लें और चेहरे पर हल्के हाथो से मसाज करे और रात भर लगा छोड़ दें। सुबह ठंडे पानी से धो लें। इसे रेगुलर काम में लेने से चेहरे पर फर्क आपको खुद ही दिखेगा।
* आपको हमारी जानकारी कैसी लगी हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताये। और अपने दोस्तों और परिवार वालो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे जिससे उनको भी लाभ मिल सके।
और आप अगर कोई जानकारी हमसे चाहती है तो हमे बताये हम आपकी समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे।
और हमारे अपडेट की जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे जिससे आपको हमारे हर अपडेट का तुरंत पता चल सके।
इन लिंक्स पर क्लिक करे :-







Comments
Post a Comment
अधिक जानकारी क लिए फॉलो करे और कमेंट करे ।और पोस्ट को शेयर करे ।
Follow and comment for more information and share the post.