एलोवेरा हेयर मास्क जो बालो की हर समस्या को दूर करेंगे । Aelovera Hair Mask
Royalprachi
लम्बे, काले घने बाल सभी को पसंद होते है। पर ये हर किसी को नहीं मिल पाते। लम्बे और घने बालो को पुराने समय से ही सुंदरता का अहम हिस्सा माना जाता है। आज भी फ़िल्मी गानो में लम्बे बालो का जिक्र किया जाता है। लेकिन हर किसी को लम्बे और घने बाल कहाँ नसीब होते है। आजकल की दिनचर्या , बिजी लाइफ और तरह तरह के शैम्पू और हैयरप्रोडक्ट बालो को कमजोर और बेजान बना देते है।
लम्बे और घने बालो के लिए हम बाजार से महंगे महंगे तेल शैम्पू लेकर आते है जिससे उन के अंदर छुपे केमिकल बालो को रुखा बेजान और दोमुहा बना देते है।सुंदर बालो के लिए हम महंगे पार्लर में जाकर हेयर ट्रीटमेंट लेते है। जो की बहुत महंगे होते है हर कोई इतने महंगे ट्रीटमेंट नहीं ले सकता। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आपकी यह समस्या हम दूर कर देते है।
आज हम आपको घर पर ही ऐसे हेयर मास्क बताएंगे जो बिना कोई भी पैसा खर्च किये घर पर ही आपके बालो को सुन्दर , लम्बे और घना बनाएगा। और बालो की हर समस्या जैसे :- दो मुहे बाल होना , बालो की लम्बाई रुक जाना , बालो में रूसी (डेंड्रफ ) हो जाना , बालो का रुखा और बेजान होना आदि समस्याओ को दूर करेगा।
*तो चलिए बिना देरी करे जानते है उन हेयर मास्क के बारे में जो आपके बालो को अलग ही रूप देंगे।
इन सभी हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे जरूरी चीज़ होगी #एलोवेरा। जो हर घर में आसानी से मिल जाता है।
यह भी पढ़े :-
**अगर आपके घर में फ्रेस एलोवेरा का पौधा नहीं है तो आप बाजार में मिलने वाला एलोवेरा जेल ले सकते है। परन्तु आप जल्दी और अच्छे रिजल्ट चाहते है तो फ्रेस एलोवेरा जैल ही काम में लें।
सबसे पहले तो ये जानते है की आखिर #एलोवेरा बालो के लिए इतना फायदे मंद क्यों है :-
** एलोवेरा में विटामिन ए , विटामिन इ और विटामिन सी काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते है। जो की बालो को नई सेल्स बनने में मदद करते है जिससे बाल घने और लम्बे बनते है।
**एलोवेरा में विटामिन बी 12 और फोलिक एसिड पाया जाता है जो बालो को झड़ने से रोकता है।
**एलोवेरा से रक्त संचार बढ़ता है। एलोवेरा की मसाज करने से नए बाल उगने लगते है।
**एलोवेरा में पानी की मात्रा भरपूर पायी जाती है जिससे बालो को प्राकृतिक नमी मिलती है और बाल प्राकृतिक रूप से सिल्की ,चमकदार बनते है।
**एलोवेरा में एंटीडैंड्रफ गुण भी पाए जाते है जिससे बालो में रुसी की समस्या खत्म होती है।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे
@@अब हम आपको हेयर मास्क के बारे में बताते है की इन्हे कैसे बनाया जाये और इन्हे बनाने के लिए किन किन चीज़ो की जरूरत होगी।
1. डेंड्रफ एलोवेरा हेयर मास्क :-
बालो में डेंड्रफ की समस्या आम तौर पर 70 % लोगो में होती है। डेंड्रफ से बालो के रोम छिद्र खुल जाते है जिससे बालो की जड़ो में गंदगी जम जाती है और बाल बेजान रूखे हो जाते है। बालो से ज्यादा तेल निकलने वाली समस्या भी डेंड्रफ से ही होती है। इसलिए बाल अस्वस्थ हो जाते है। बालो को स्वस्थ बनाने के लिए सबसे पहले डेंड्रफ को दूर करना जरूरी होता है।
डेंड्रफ एलोवेरा हेयर मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए :-
2 चम्मच एलोवेरा जैल
1 चम्मच नारियल का तेल
आधे नींबू का रस
डेंड्रफ एलोवेरा मास्क बनाने के लिए एलोवेरा , नारियल तेल ,और नींबू तीनो को अच्छे से मिला लें अब इस पेस्ट को बालो की जड़ो में लगा कर मसाज करे। और आधे घंटे बाद बालो को ठंडे पानी से धो लें। इस मास्क को हफ्ते में २ दिन लगाए बालो की रुसी खत्म हो जाएगी।
2 . दो मुहे बालो के लिए एलोवेरा हेयर मास्क :-
दो मुहे बाल तब होते है जब बाल बेजान रूखे हो जाते है और बालो की नमी खत्म हो जाती है। दो मुहे बाल होने से बालो की ग्रोथ रुक जाती है। अगर इसका इलाज समय पर न किया जाये तो बालो जड़ो तक बेजान और रूखे हो जाते है। बालो को दो मुँहा होने से रोकने के लिए हर 3 महीने में बालो की ट्रिमिंग करवानी चाहिए।
@इस बताये हुए हेयर मास्क से आप बालो के दो मुहे होने की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे।
इस एलोवेरा हेयर मास्क के लिए आपको चाहिए :-
2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
2 बड़े चम्मच दही
यह एलोवेरा हेयर मास्क बनाने के लिए एलोवेरा और दही दोनों को अच्छे से मिला लें अब इस पेस्ट को बालो की लम्बाई पर लगाए और 1 घंटे बाद ठंडे पानी से धो ले। इससे बाल सिल्की, चमकदार बनेंगे और दो मुहे भी नहीं रहेंगे। इस हेयर मास्क को आप हफ्ते में एक बार लगाए।
3. बालो की लम्बाई बढ़ाने के लिए एलोवेरा हेयर मास्क :-
जब बालो को पोषण नहीं मिलता तो बालो की लम्बाई रुक जाती है। इसलिए अगर लम्बे बाल चाहिए तो बालो को पोषण जरूरी हो जाता है।
इस एलोवेरा हेयर मास्क को बनाने के लिए चाहिए :-
2 चम्मच एलोवेरा जैल
1 छोटी चम्मच अरंडी का तेल (कैस्टर आयल )
1 अंडा
इस एलोवेरा हेयर मास्क को बनाने के लिए एलोवेरा जेल , अरंडी का तेल और अंडे को अच्छे से मिला लें। और बालो की जड़ो में अच्छे से मसाज करें। बचे हुए मास्क को बालो की लम्बाई में लगा लें। 1 घंटे बाद बालो को ठंडे पानी से धो लें। इससे बाल तेजी से बढ़ेंगे। इस मास्क को 15 दिन में एक बार बालो में लगाए।
4 . नेचुरल हेयर कंडीशनर :-
आप सभी जानते है की हेयर कंडीशनर बालो के लिए कितना जरूरी होता है। इससे बाल सिल्की, स्मूथ और चमकदार बनते है। यह कंडीशनर बालो को प्राकृतिक रूप से बालो को सिल्की बनाएगा। यह कंडीशनर बालो की हर समस्या को दूर करेगा।
नेचुरल हेयर कंडीशनर बनाने के लिए चाहिए :-
२ चम्मच एलोवेरा जैल
2 छोटी चम्मच शहद
नेचुरल हेयर कंडीशनर बनाने के लिए एलोवेरा और शहद को अच्छे से मिला लें। इस कंडीशनर को बालो की जड़ो से लेकर सिरों तक लगाए और आधे घंटे बाद बालो को ठंडे पानी से धो लें।
* आपको हमारी जानकारी कैसी लगी हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताये। और अपने दोस्तों और परिवार वालो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे जिससे उनको भी लाभ मिल सके।
और आप अगर कोई जानकारी हमसे चाहती है तो हमे बताये हम आपकी समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे।
और हमारे अपडेट की जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे जिससे आपको हमारे हर अपडेट का तुरंत पता चल सके।
इन लिंक्स पर क्लिक करे :-
#haircare #thickhair #homeremedy #ghelunuskhe #dadikenuskhe #nanikenuskhe #longhair #hairtips #haircaretips







Comments
Post a Comment
अधिक जानकारी क लिए फॉलो करे और कमेंट करे ।और पोस्ट को शेयर करे ।
Follow and comment for more information and share the post.