अब तरबूज़ के छिलकों को फेंके नहीं बनाये ये शानदार रेसिपी( watermelon peels recipe)

Royalprachi

गर्मिया शुरू होते ही बाज़ार में तरबूज़ की बहार आ जाती है। लाल लाल तरबूज हर किसी के मुँह में पानी ले आते है। तरबूज मीठा और लाल होने के साथ बहुत गुणकारी भी होता है.इसमें भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। जो गर्मियों में होने वाली पानी की कमी को दूर करता है। तरबूज में लायकोपिन पाया जाता है जो त्वचा में चमक लाता है। यह हार्ट की बीमारियो को खत्म करता है और शरीर के इम्युनिटी सिस्टम को सही करता है।  तरबूज को चेहरे पर रगड़ने से चेहरा सुंदर और फ्रेश नजर आता है। और भी बहुत से फायदे हे तरबूज खाने के जिसके बारे में हम और कभी फुर्सत में चर्चा करेंगे।
                आज हम तरबूज के छिलकों के बारे में बात करते है। हम तरबूज को काटकर उसके अंदर के लाल गूदे को खा लेते है और ऊपर के छिलको को बाहर फेंक देते है। लेकिन क्या आप जानते है हम इन छिलको को कई तरह से काम में ले सकते है। तो इन्हे फेंकना क्यों? 
               आज हम आपके लिए तरबूज के छिलको से बनी एक रेसिपी ले कर आये है जिससे आपके बच्चे और आप बहुत खुश हो जायेंगे। तो चलिए जानते है उस रेसिपी के बारे में।

 
तरबूज जैम बनाने के लिए हमे चाहिए :-

तरबूज के छिलके - 1 किलो 

पानी- एक कप 

चीनी -900 ग्राम 

नींबू का रस- २ छोटी  चम्मच 

फ़ूड कलर -रेड 1/4 छोटी चम्मच  (आपको जो पसंद हो )(आप चाहो तो छोड़ भी कर सकते है )

विधि :-

            सबसे पहले तरबूज के छिलको को छील ले। हमे छिलको का सफ़ेद भाग चाहिए। अब उनके छोटे छोटे पीस काट लें।  अब एक भगोनी में पानी गर्म करके छिलको को उसमे डाले और छिलको को नरम होने तक उबाले। जब छिलके उबल जाये उन्हें पानी में से अलग कर ले। और ठंडा होने दे। अब एक मिक्सर के जार में स्मूथ पेस्ट पीस लें। अब एक पैन में चीनी और एक कप पानी डाले और चीनी को गलने दे जब चीनी पूरी तरह गल जाये तब थोड़ी देर (5 मिनट्स ) और उबाल ले, अब उसमे पिसा हुआ पेस्ट डाल दे  और  अच्छे से मिक्स कर दे। अब मीडियम गैस पर पकने दे। बीच बीच में चलाते रहे नहीं तो जैम में चिपक जायेगा। तब तक पकाते रहे जब तक की यह गाढ़ा नहीं हो जाता।  चम्मच से गिराने पर गिरना नहीं चाहिए।जब ये गाढ़ा हो जाये तब  नींबू का रस और कलर डाल दे और मिक्स करे अब 5 मिनट्स तक और सिम गैस पर पकाये , अब चेक करने के लिए एक प्लेट में तोडा सा जैम डाले  और प्लेट को टेड़ा करे अगर जैम गिरता हे तो अभी नहीं पका, तोड़ी देर और पकने दे ,और अगर जैम प्लेट से नहीं गिरता तो आपका जैम तैयार है। 
                                  अब उसे ठंडा होने दे और कांच के बर्तन में भर दे। आपका जैम तैयार है। आप इसे ब्रेड सैंडविच बनाकर या और भी कई तरीके से खा सकते है। 

नोट :-
            * कलर आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकती है। आपको जैम कितना डार्क चाहिए उसी के अनुसार डाले। 
*आप चाहे तो कलर को छोड़ भी सकती है। इससे ये सफ़ेद कलर का बनेगा। 
*आप अपनी पसंद के अनुसार कलर चुन सकती है। 
*जैम जब हल्का गर्म हो तभी कांच के बर्तन में डाल दें ज्यादा ठंडा होने पर ये बहुत गाढ़ा हो जायेगा जिससे भरने में दिक्क्त आएगी। 
* इसे फ्रीज़ में 6 महीने तक रख सकती है। ये खराब नहीं होगा। 

आपको हमारी ये रेसिपी कैसी लगी हमे कमेंट करके जरूर बताये। और अपने दोस्तों और परिवार वालो के साथ शेयर करे। 
और हमारे अपडेट की जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे जिससे आपको हमारे हर अपडेट का तुरंत  पता चल सके।
                                                                       धन्यवाद। 

लिंक्स :-इनपर क्लिक करे 

English translation :-

As soon as summer starts, watermelon comes out in the market. Red watermelons bring water to everyone's mouth. Watermelon is sweet and red as well as very beneficial. Plenty of water is found in it. Which removes the summer water shortage. Lycopene is found in watermelon which brings glow to the skin. It eliminates the diseases of the heart and corrects the immunity system of the body. Rubbing watermelon on the face makes the face look beautiful and fresh. There are many more benefits of eating watermelon, about which we will discuss more in time.
                Today we talk about watermelon peels. We cut the watermelon and eat the red pulp inside it and throw the top peel out. But do you know that we can use these peels in many ways. So why throw them away?
               Today we have brought a recipe made of watermelon peels for you, which will make your children and you very happy. So let's know about that recipe.

To make watermelon jam, we need: -

Melon peels - 1 kg

Water - a cup

Sugar - 900 grams

Lemon juice - 2 tsp

Food Color - Red 1/4 teaspoon (whatever you like) (you can leave it if you want)

Method :-

            First peel the melon peels. We want the white part of the skin. Now cut their small pieces. Now heat the water in a bhagni and add the peels to it and boil it till it becomes soft. When the peels boil, separate them from the water. And let it cool down. Now grind the smooth paste in a mixer jar. Now put sugar and a cup of water in a pan and let the sugar dissolve when the sugar melts completely, then boil for a while (5 minutes), now add ground paste and mix it well. Now let it cook on medium gas. If you keep running in between then you will get stuck in the jam. Keep cooking until it becomes thick. Do not fall after spooning it. When it gets thick then add lemon juice and color and mix it. Now cook for 5 minutes and sim water, now to check, add a little jam in a plate and crack the plate. If the jam falls then it is not cooked yet, let it break and cook, and if the jam does not fall from the plate then your jam is ready.
                                  Let it cool down and fill it in a glass pot. Your jam is ready. You can make it by making bread sandwiches or eat it in many other ways.

note :-

* Color can be more or less according to you. Add according to how dark you want the jam.
* You can also skip the color if you want. This will make it white.
* You can choose the color as per your choice.
* When the jam is lightly heated, then put it in a glass vessel, it will become very thick when it is too cold, which will cause difficulty in filling.
* Can keep it in freeze for 6 months. It won't spoil.

How did you like our recipe, let us know by commenting. And share it with your friends and family.

And for information about our updates, like our Facebook page so that you can get to know our every update instantly.


                                        Thank you.
more links :-

Comments

हमारे और ब्लॉग पढ़ने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करे :-

क्या आप जानते है टमाटर के फायदे ? (Do you know the benefits of tomatoes?)

अजवाइन के फायदे जानकर हैरान रह जाओगे। (You will be surprised to know the benefits of carom seeds)

DIY Homemade Hairwash shampoo लम्बे घने मजबूत बालों के लिए बनाये घर पर शैम्पू

आपकी स्किन को भारी पड़ सकती है ये गलतियां।(These mistakes can make your skin heavy.)

गर्मियों में रूखी त्वचा की देखभाल कैसे करे।