मसाला छाछ बनाने की विधि (Spice buttermilk recipe)

Royalprachi



गर्मियों में दही स्वाद और सेहत के लिए कितना अच्छा होता है आप सभी जानते है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के साथ साथ शरीर को तरावट देता है। और गर्मी से शरीर में  होने वाली पानी की कमी को पूरी करता है। हम छाछ को मीठी और नमकीन लस्सी बनाकर पीते है। अगर इसमें मसाले डाल कर बनाये तो ये और भी ज्यादा स्वादिष्ट हो जाती है। तो चलो जानते है मसाला छाछ बनाने की विधि। 
यह भी पढ़े :-

इसके लिए हमे चाहिए :-

ताज़ा दही - 1 कप 
पुदीना पत्ते - 10 -12 
हरा धनिया कटा हुआ - 2 छोटी चम्मच 
भुना हुआ जीरा -1/2 छोटा चम्मच 
भुनी हुई सौंफ -1/2 छोटा चम्मच 
हरी मिर्च -        1/2 चम्मच कटी हुई( बीज निकाल कर ) 
काली मिर्च पाउडर  - 1/4  छोटा चम्मच 
काला नमक और सेंधा नमक - 3/4 छोटा चम्मच 
बर्फ 
 पानी - 1/4  कप

विधि :-

           मसाला छाछ बनाने के लिए मिक्सी के जार में पुदीना ,हरा धनिया ,हरी मिर्च ,भुना जीरा ,भुनी सोंफ ,काली मिर्च, काला और सेंधा नमक ,और २ चम्मच दही डालकर अच्छे से पीस लें।( पूरा दही एक साथ नहीं डाले। इससे मसाला अच्छे से नहीं पिसेगा ) जब मसाला अच्छे से पीस जाये उसमे बचा हुआ दही पानी और बर्फ के 3-4  टुकड़े डालकर अच्छे से पीस ले मसाला छाछ तैयार है। 
                       एक गिलास में मसाला छाछ डाले और ठंडी ठंडी सर्व करे। 

नोट :-

* इतने दही में 2 गिलास मसला छाछ बनकर तैयार हो जाएगी आप इसे अपनी जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते है। 

*अगर आपको तीखा नहीं पसंद तो मिर्च को छोड़ दे। तो भी यह बहुत स्वादिष्ट लगेगी। 

आपको हमारी ये रेसिपी कैसी लगी हमे कमेंट करके जरूर बताये। और अपने दोस्तों और परिवार वालो के साथ शेयर करे। 
और हमारे अपडेट की जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे जिससे आपको हमारे हर अपडेट का तुरंत  पता चल सके।


  English translation:-   

You know how good yogurt is in summer for taste and health. It improves digestion as well as gives body weight. And it helps in meeting the lack of water in the body due to heat. We drink buttermilk making sweet and salty lassi. If made by adding spices to it, it becomes even more delicious. So let's know how to make Masala Buttermilk.

For this we need: -

Fresh curd - 1 cup
Mint leaves - 10 -12
Coriander chopped - 2 tsp
Roasted Cumin seeds - 1/2 teaspoon
Roasted fennel - 1/2 teaspoon
Green chili - 1/2 teaspoon chopped (by removing seeds)
Black pepper powder - 1/4 tsp
Black salt and rock salt - 3/4 tsp
ice
 Water - 1/4 cup

Method :-

           To make Masala Buttermilk, grind it well by adding mint, green coriander, green chillies, roasted cumin, roasted fennel, black pepper, black and rock salt, and 2 teaspoons of yogurt (do not put the whole curd together. The masala will not grind well) When the masala is grinded well, add the remaining curd to it, add 3-4 pieces of water and ice and grind it well. Masala Buttermilk is ready.
                       Add spice buttermilk to a glass and serve cold cold.

Note: -

* 2 glasses of buttermilk buttermilk will be prepared in this curd. You can do more or less according to your need.

*If you do not like the spicy then leave the chili. Even then this Bhot will look delicious.

How did you like our recipe, let us know by commenting. And share it with your friends and family.

And for information about our updates, like our Facebook page so that you can get to know our every update instantly.


Comments

हमारे और ब्लॉग पढ़ने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करे :-

क्या आप जानते है टमाटर के फायदे ? (Do you know the benefits of tomatoes?)

अजवाइन के फायदे जानकर हैरान रह जाओगे। (You will be surprised to know the benefits of carom seeds)

DIY Homemade Hairwash shampoo लम्बे घने मजबूत बालों के लिए बनाये घर पर शैम्पू

आपकी स्किन को भारी पड़ सकती है ये गलतियां।(These mistakes can make your skin heavy.)

गर्मियों में रूखी त्वचा की देखभाल कैसे करे।