इम्युनिटी पावर के लिए ऐसे बनाये नीबू पानी (lemon water)

Royalprachi


गर्मियों के मौसम में नींबू बहुत फायदे मंद होता है। यह इम्युनिटी पावर को बढ़ाता है। यह आपके शरीर को हाइड्रेट करेगा और आपकी स्किन को भी सुन्दर और चमकदार बनायेगा। यह शरीर में गर्मी की वजह से होने वाली पानी की कमी को दूर करता है। तो आज हम निम्बू पानी बनाएंगे। ऐसे शिकंजी भी कह सकते है। 
इसके लिए हमे चाहिए :-
3 नींबू मीडियम आकार के 
1 लीटर  ठंडा पानी 
1/4 कप चीनी 
1/4 छोटी चम्मच काला नमक 
1/4 छोटी चम्मच सेंधा नमक 
1/4 छोटी चम्मच साधारण नमक (स्वादानुसार )
1/2 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर 
और बर्फ के  टुकड़े 
यह भी पढ़े ;-

विधि :-
               सबसे पहले एक गिलास में नॉर्मल पानी ले (जो ज्यादा ठंडा न हो नहीं तो चीनी घोलने में आपको समस्या आएगी ) फिर उसमे चीनी डालके मिला ले जब चीनी पूरी तरह पानी में घुल जाये फिर उसमे नींबू को काटकर नीबू का रस निकाल कर डाल दे। अब अच्छे से मिक्स करे। अब काला नमक , सेंधा नमक , साधारण नमक (स्वादानुसार ) ,और काली मिर्च डालकर मिक्स कर ले। अब इसमें एक लीटर पानी मिलाकर मिक्स कर ले। लो बन गयी आपकी शिकंजी। अब गिलास में शिकंजी डाले और  ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करे।

नोट :-
* इतनी सामग्री में 5 गिलास शिकंजी बनेगी आप अपने परिवार के सदस्यों के हिसाब से कम ,ज्यादा कर सकती है।  
* अगर आपके पास समय कम रहता है तो आप पानी में चीनी घोल कर फ्रीज़ में रख ले और जब शिकंजी बनानी हो तब नीबू और मसाले मिला कर सर्व करे। 
* यह घोल फ्रीज़ में एक सप्ताह तक खराब नहीं होगा।  

आपको हमारी यह रेसिपी किसी लगी हमे कमेंट करके जरूर बताये।
और अपने दोस्तों और परिवार वालो के साथ शेयर करे। ताकि वो भी इसका लाभ उठा सके।  
                                                                   धन्यवाद् 
English translation :-

Lemon is very beneficial in the summer season. It increases immunity power. It will hydrate your body and also make your skin beautiful and bright. It removes water loss due to heat in the body. So today we will make lemon water. Such a shikanji can also be called.

For this we need: -
3 lemon medium size
1 liter cold water
1/4 cup sugar
1/4 teaspoon black salt
1/4 teaspoon rock salt
1/4 teaspoon simple salt (as per taste)
1/2 teaspoon black pepper powder
And ice cubes



Method :-
               First take the normal water in a glass (which is not too cold, otherwise you will have problems in dissolving the sugar), then add sugar to it, when the sugar dissolves completely in the water, then cut the lemon into it and add lemon juice. Now mix well. Now add black salt, rock salt, simple salt (as per taste), and black pepper and mix. Now mix one liter water in it and mix it. Lo became your Shikanji. Now pour the shikanji in the glass and serve with ice pieces on top.
note :-
* 5 glasses of shikanji will be made in this material, you can do less, more according to your family members.
* If you have less time, then you can mix sugar in water and keep it in freeze and serve it by mixing lemon and spices when you want to make shikanji.
* This solution will not spoil for a week in freeze.


You should tell us this recipe by commenting on it.
And share it with your friends and family. So that he too can take advantage of it.
                                                                   Thank you

Comments

हमारे और ब्लॉग पढ़ने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करे :-

क्या आप जानते है टमाटर के फायदे ? (Do you know the benefits of tomatoes?)

अजवाइन के फायदे जानकर हैरान रह जाओगे। (You will be surprised to know the benefits of carom seeds)

DIY Homemade Hairwash shampoo लम्बे घने मजबूत बालों के लिए बनाये घर पर शैम्पू

आपकी स्किन को भारी पड़ सकती है ये गलतियां।(These mistakes can make your skin heavy.)

गर्मियों में रूखी त्वचा की देखभाल कैसे करे।